
धमधमा ग्राम प्रधान की शिकायत पे डीएम के आदेश पर बंजर जमीन पे किए गए अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने कराया कब्जा मुक्त
ग्राम प्रधान की दोहरी राजनीति पर लोगों ने उठाया सवाल
रायबरेली डलमऊ क्षेत्र के धमधमा ग्राम सभा की बंजर भूमि पे सल्तनत बानो के द्वारा टीन सेट लगाकर कब्जा कर लिया गया था जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी के द्वारा तहसील दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से की गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्देशित किया था कि अवैध कब्जे को तुरन्त कब्जा मुक्त कराया जाए वहीं आज सोमवार को डलमऊ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल की मौजूदगी में गदागंज पुलिस टीम ने कब्जा मुक्त करा दिया लेकिन ग्राम प्रधान की एकतरफा कार्यवाही से लोगों में ग्राम प्रधान पे सवाल उठाए जा रहे की क्या ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी को सिर्फ और सिर्फ एक बेवा और गरीब महिला का ही कब्जा दिख रहा था क्योंकि धमधमा ग्राम सभा में बंजर भूमि गाटा संख्या 40 ,65,316,322,67 व 18 नंबर तालाब पे ग्राम प्रधान के रिश्तेदार व अन्य लोगों के द्वारा भी बीस कीमती जमीन पे अवैध रूप से कब्जा किया गया है और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई वही बात करे तो सल्तनत बानो जो एक बेवा और गरीब महिला है जो किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करती है










