
रास्ते में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के संतराम यादव निवासी पूरे खारिका मजरे हमीरमऊ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे आने जाने के रास्ते में प्रतिवादी के द्वारा खूंटा गाड़ जिया था जिसको लेकर फैसला हो रहा था तभी प्रतिवादी अभिषेक, विवेक, फूल चंद्र, राम सिंह व रामजीत, एक राय होकर लाठी ,डंडों व चाकू से हमला कर दिया जिसमें मेरे लड़के संजय, व पत्नी सुंदरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वही इस संबंध में थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हुए है जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वही दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है










