जमीनी रंजिश में दबंगों ने एक युवक की पिटाई।
गदागंज रायबरेली
खेत में धान लगवाने जा रहे एक युवक की रंजिशन पिटाई कर दी गई घटना बुधवार सुबह की है खजुरी निवासी मनोज शुक्ला अपने खेतों में धान लगवाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में रोक कर दो लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जान से मारने की धमकी भी दी। मनोज शुक्ला ने गदागंज थाने में तहरीर दी है इसमें आरोप लगाया है कि अपने खेतों में धान लगाने जा रहे थे तभी रंजिशन रास्ते में रोक कर उनकी पिटाई कर दी गई और जान माल की धमकी दी गई थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।










