
मायके के लिए निकली पत्नी प्रेमी संग हुई फरार।
गदागंज रायबरेली
मायके जाने के लिए बता कर घर से निकली एक पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई कई दिनों बाद जब वापस नहीं लौटी तो पति को शंका हुई जब उसने खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चला काफी पूछताछ के बाद पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है । सुटठा हरदो निवासी संतपाल का कहना है कि उसकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व मायके में निमंत्रण होने की बात कह कर निकली थी उसके साथ में एक 3 साल की छोटी बच्ची भी थी कई दिन बाद जब पत्नी वापस नहीं आई तो संतपाल ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला संत पाल की माने तो उसके पांच बच्चे हैं 14 वर्ष पूर्व शादी हुई थी सब कुछ ठीक-ठाक था । पत्नी मालती मायके जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन वापस नहीं आई खोजबीन में पता चला कि वह अपने प्रेमी सूरज के साथ कहीं चली गई है पीड़ित संतपाल ने बुधवार को मामले की शिकायत गदागंज थाने में की है थाना अध्यक्ष बालेंदु गौतम से पूछे जाने पर बताया गया कि शिकायत मिली है जांच कराई जा रही है।










