
थाना परिसर में की गई पीस कमेटी की बैठक।
गदागंज रायबरेली आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर गदागंज थाना परिसर में आज गुरुवार को उप जिलाधिकारी डलमऊ फरीद अहमद खान क्षेत्राधिकार अरुण कुमार नौवहार थाना प्रभारी बालेंदु गौतम की अध्यक्षता में मुस्लिम धर्म गुरुओं व क्षेत्र के ग्राम प्रधानों संभ्रांत व्यक्तियों के समक्ष बैठकर शांति व्यवस्था से त्योहार मनाने की गई अपील उप जिलाधिकारी फरीद अहमद खान ने आए हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं को बताया कि पूर्व से जुलूस के रास्ते जो भी निश्चित है उन्हीं रास्तों से गुजर कर जुलूस निकाला जाएगा कोई भी नया रास्ता नहीं चुना जाएगा किसी प्रकार का कोई विवादित झंडा व रास्ते को अवरुद्ध नहीं किया जाएगा साथ ही रास्ते में पडने वाले पेड़ व बिजली के तार को भी सही करने के लिए कहा गया क्षेत्रा अधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नौवहार ने कहा कि अपने त्यौहार को बहुत ही शांतिपूर्वक मनाएं जिससे किसी प्रकार की किसी गांव में कोई विवाद ना हो और आप सबका त्योहार आसानी से निपट जाए मुतवल्ली पुर गांव निवासी रामनरेश विनोद चंदन ने बताया कि मेरे घर से 10 मीटर की दूरी पर पक्की सड़क है लेकिन जबरन मुहर्रम त्यौहार का जुलूस मेरे घर से सटाकर कोलिया से निकाला जाता है जिसे जांच कर सही रास्ते से निकाला जाए वहीं थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की कहीं भी कोई अराजकता ना फैले ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है साथ ही आप सब पुलिस को तत्काल सूचित कर सकते हैं जिससे हम लोग भी आपकी सेवा में तत्पर रहे इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अशोक सचान अवर अभियंता नितीश दुबे ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी बलराम यादव शिवेंद्र बहादुर यादव अशोक बाजपेई हरिशंकर वर्मा शिवनारायण मौर्य पुष्कर सिंह हिमकर सिंह प्रेम श्रीवास्तव पप्पू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।










