
एंकर रायबरेली में हुआ दर्दनाक हादसा करंट की चपेट में आने से मां व मासूम बच्चे की मौके पर हुई दर्दनाक मौत मां बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी कौड़ी गांव का है जहां कंचन पत्नी रामू उम्र 30 वर्ष अपने डेढ़ साल के बच्चे दिव्यांश को गोद में लेकर पंखे का प्लग लगाने लगी तभी पंखे में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आने से मां व मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पति जब डेढ़ घंटे बाद खेत से लौटा तब उस घटना की जानकारी हुई जैसे यह खबर गांव में फैली पूरे गांव में हड़कंप मच गया मां बेटे की हुई एक साथ मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम फैल गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।










