
गदागंज थाना परिसर में आज शनिवार को नायब तहसीलदार डलमऊ वीरेंद्र सिंह थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने किया समाधान दिवस का आयोजन समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के द्वारा कराया गया वहीं अन्य 31 शिकायतें लंबित रही प्रथम शिकायत लाल मोहम्मद ग्राम निवासी धमधमा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरा 2003 में उपजिला अधिकारी द्वारा सोमोटो पटटा दिया गया था जिसे गांव के ही होरीलाल प्रजापति के द्वारा जबरन छप्पर फंटी बल्ली रखकर कब्जा किया जा रहा है अन्य शिकायते भी राजस्व संबंधित ही पाई गई बची शिकायतों पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने कानूनगो शिव प्रकाश त्रिवेदी संबंधित लेखपाल को निर्देशित करते हुए जल्द शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया है इस मौके पर लेखपाल दिनेश चौरसिया रुद्र कुमार पटेल आदित्य कुमार अरविंद कुमार दरोगा गौरव मलिक मुकरिम खान आदि लोग उपस्थित रहे है।










