
गंदगी से पटी नाली जल निकासी की व्यवस्था नहीं
घरों में घुस रहा बरसात का पानी सफाई कर्मी नदारत
डलमऊ रायबरेली
डलमऊ के कूड़ाचक शगुनपुर मे बरसात से पूर्व गांव में बनी पक्की नाली की सफाई न होने से बरसात का पानी निकलना मुश्किल हो रहा है गांव में लगे हुए सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं जिससे नाली की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जलजमाव की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है बनी हुई नाली की सफाई न होने से पूरी तरह से पट चुकी है पानी निकलने की व्यवस्था नहीं है बरसात का पानी सड़कों व गलियारों में ही जमा हो रहा है रास्तों में पानी भराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है जल निकासी न होने की वजह से बूढ़े बच्चे व बुजुर्ग कीचड़ से ही आवागमन कर रहे हैं , ग्रामीण का कहना है कि गांव में लगे सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते महीनों गायब रहते हैं नाली की सफाई न होने से जल भराव की समस्या बनी रहती है बरसात के मौसम में लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है बरसात का मौसम आ गया है लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।











