
*कार्य समिति की विद्यालय प्रबंध समिति व प्रधानगणों के साथ बैठक संपन्न*
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आज दिनांक 30/6/25 को समय 1बजे से पेयरिंग/मर्जर के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ की कार्यसमिति के संयोजन में आवश्यक बैठक का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र घुरवारा डलमऊ में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सरकार द्वारा विद्यालयों की विलय करने के निर्णय से प्रभावित होने विद्यालयों की एस एम सी के अध्यक्ष व उस ग्राम पंचायत के सम्मानित प्रधान गण उपस्थित हुए सभी ने एक स्वर में सरकार के इस निर्णय का का विरोध किया और उसका प्रस्ताव भी दिया ,बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की सरकार द्वारा विद्यालय की पेयरिंग व्यवस्था बेसिक शिक्षा को समाप्त की ओर ले जाएगी और गरीब व असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देगी जनपदीय उपाध्यक्ष श्री जटाशंकर बाजपेई व सत्तेश सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया, साथ ही साथ बैठक में इरफान खान, इमरान अहमद, संध्या सिंह ,कीर्ति सिंह अनीता सिंह, प्रिया ,धीरेंद्र सिंह, अमित बाजपेई, शैलेंद्र सिंह अनिल सिंह,अवध किशोर, नवीन कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार बाजपेई अनुज कुमार त्रिवेदी अभिषेक मिश्रा आदि ने भी विद्यालय विलय के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किये, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये
इस अवसर पर विपिन चौधरी, अरविंद प्रजापति, अंकित पटेल, शंकुतला रजक, प्रतिमा शालिनी सिंह, कविता सर्वेंद्र सिंह, शिवकुमार दीक्षित प्रमोद शुक्ला महेंद्र सिंह सत्यभान सिंह कुलदीप छेदीलाल, सविता प्रसाद, श्वेता, शशिकांत मिश्रा अनीता सिंह उतरावां, मनमीत कौर जितेंद्र सिंह राकेश कुमार, पारुल कुमार अक्षय दीक्षित राजेश सिंह अरुण अवस्थी आदि उपस्थित रहे
बैठक का संचालन ब्लॉक के महामंत्री कीर्ति मनोहर शुक्ल ने किया










