
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई की एक बैठक
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई सलोन के पदाधिकारियों,कार्यसमिति,संघर्ष समिति, एस एम सी सदस्य,सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ ,बंद होने वाले विद्यालय के अध्यापकों,जनप्रतिनिधियों की एक बैठक राजपुर माफी बी आर सी कार्यालय में राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष प्रा शि संघ सलोन की अध्यक्षता में आहुत की गई।जिसमें 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय को बंद करते हुए किसी अन्य नजदीकी विद्यालय में पेयरिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं।इस पर अभिभावकों को शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है और सरकार से अनुरोध किया कि वह इस निर्णय को वापस ले जिससे कि सुदूर विद्यालय हो जाने से बच्चों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े।
इस अवसर पर श्री राजेश मिश्रा संरक्षक,राजेश पांडेय अध्यक्ष,रमेश बहादुर सिंह मंत्री,अजय मिश्र,श्रवण कुमार,अभिनव तिवारी,अखिलेश प्रताप सिंह,संजीव सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह,गौरव शर्मा,अमरेश सिंह,रामजी सरोज,आशीष श्रीवास्तव,इंद्रेश गुप्ता,सुहेल अहमद,धर्मेंद्र सिंह,विवेक शुक्ला,विवेक यादव,सेवानिवृत्त शिक्षक मो इस्माइल खां,गीता देवी,राकेश कुमार,कोमल आदि एस एम सी अध्यक्ष उपस्थित रहे।










