
*आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत 40 बकरियों की मौत*
प्रयागपुर (रायबरेली), 2 जुलाई 2025:
क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। यह हादसा ग्राम सरवरियन मजरे प्रयागपुर में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी रामरती (पत्नी रामकुमार रायदास) अपने खेत के पास काछार में बकरियाँ चरा रही थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे उन पर आकर गिरी, जिससे रामरती की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनके साथ मौजूद 25 बकरियों की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।










