
शोभापुर गांव में दबंगों ने युवतियों और उनके परिजनों को बेरहमी से पीटते हुए रोड पर घसीटने का वीडियो हुआ शोशल मीडिया पर वायरल
रायबरेली में खेत में पानी लगाने को लेकर 2 युवतियों और उनके परिजनों को लाठी डंडे से मारा पीटा यही नहीं युवती का पैर पड़कर दबंगों द्वारा रोड पर घसीटा गया और पटक पटक कर जान से मारने की कोशिश की गई जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
आपको बता दे कि आज दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को समय करीब 8:30 बजे पीड़ित रामकिशोर पुत्र ईश्वरदीन निवासी ग्राम शोभापुर थाना हरचंदपुर ने मामले का शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शनिवार को उनकी दोनों बेटियां खेत की तरफ खेतों में लगे पानी को देखने गई थी तभी विपक्षियों ने रंजिश रखते हुए गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारने पीटने लगे दबंग की मारपीट से बचकर किसी तरह से दोनों घर की तरफ पहुंची तो दबंगों ने और लोगों के साथ मिलकर उसको उसके परिवार को और दोनों बेटियों को लाठी डंडों से मारा और रोड पर घसीटा यही नहीं घर में बीमार लेते उसके बेटे विष्णु को भी काफी मारा पीटा गया और उठा उठा के कई बार जान से मारने की नीयत से युवती को पटका गया जिससे तीन लोगों के सर में हाथ में पैर में गंभीर छोटी आई है मामले की शिकायत हरचंदपुर थाने में की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ठोस कार्रवाई न होने से दबंग मनबढ़ दिखाई दे रहे हैं और लगातार पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने कहा कि अगर थाने से उसे न्याय नहीं मिलता है तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत करेगा और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने वालों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग करेगा










