
लोकेशन रायबरेली
रायबरेली शहर में हो रही अवैध वसूली को लेकर आज टेंपो चालकों के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किया गया विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने के बावजूद शहर के राणा नगर पर संचालित टेंपो स्टैंड पर अवैध वसूली जोरों पर है जिसका विरोध करते हुए टेंपो चालकों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा है ड्राइवरो का साफ तौर पर कहना है कि 30 रुपये की रसीद काटी जाती थी लेकिन पूर्व में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अवैध वसूली पर रोक लगा दी गई थी कुछ दिन रोक लगी रही लेकिन वसूली पुनः दोबारा शुरू हो गई है और 35 रुपये की जगह 80 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं जिससे गरीब टेंपो चालकों का रोड पर चलना दुश्वार हो गया है जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए टेंपो चालकों ने अवैध वसूली पर कार्यवाही करने की मांग की है










