
कुरौली बुधकर के माफी गांव में जल निकासी न होने से सड़कों पर भरा पानी,
रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा के कुरौली बुधकर ग्राम सभा के माफी गांव में बनी पक्की नाली की सफाई न होने से बरसात का पानी निकलना मुश्किल हो रहा है गांव में लगे हुए सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहते है जिससे नाली की साफ सफाई नहीं हो पा रही है जलभराव की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही हैं बनी हुई पक्की नाली का पानी की निकासी न होने की वजह से रास्ते में खड़ंजे पे पानी भरा हुआ है लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है जल निकासी न होने की वजह से बूढ़े बुजुर्ग व बच्चे पानी में हिलकर ही आवागमन कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते महीनों गायब रहते हैं नाली की सफाई न व पानी की निकासी न होने की वजह से जल भराव की समस्या बनी रहती है बरसात के मौके पर लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है बरसात का मौसम आ गया है आने जाने के रास्ते में खड़ंजे पे पानी भर जाने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है










