
*गदागंज थाने के सामने हैंडपंप मिट्टी से बंद, पेयजल में संकट गहराया जिम्मेदार मौन*
रायबरेली (गदागंज)।
गदागंज थाना क्षेत्र के सामने स्थित सार्वजनिक हैंडपंप पूरी तरह से मिट्टी से बंद हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हैंडपंप आस-पास के कई दुकानदारों और राहगीरों के लिए पानी का मुख्य स्रोत था, लेकिन अब महीनों से इसकी उपेक्षा के चलते यह पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पंचायत व जिम्मेदार विभागों को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी के इस मौसम में लोगों को साफ पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द इस हैंडपंप की सफाई और मरम्मत कराए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।










