
*नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*
गदागंज (रायबरेली)।
कांग्रेस पार्टी ने गौरा ब्लॉक के अनिरुद्ध दीक्षित को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस अवसर पर दीन शाह गौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, फूल बरसाकर व मिठाई खिलाकर अपने नए अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
सम्मान समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में नए ब्लॉक अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता है और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, कांग्रेस कमेटी के सचिव, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी, मेराजुल हसन फारूकी, राघवेंद्र सिंह, कृष्ण दत्त त्रिवेदी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को नयी ऊर्जा देना और क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता को और अधिक मजबूत करना रहा। समारोह में जोश, उत्साह और एकता का नजारा देखने को मिला।










