*सर्पदंश से महिला की मौत*।
*जगतपुर, रायबरेली* बीती रात कटरा खजुरी की रहने वाली एक महिला को सर्प ने डस लिया जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी परिजनों द्वारा उसे जगतपुर सीएचसी ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई।
बीती रात कटरा खजुरी की रहने वाली संगीता पत्नी विनय उम्र 38 वर्ष को अपने ही घर में सर्प ने डस लिया जिससे थोड़ी देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी परिजनों द्वारा आनन-फानन महिला को जगतपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई जगतपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि रात्रि लगभग 1:00 बजे एक महिला को जगतपुर सीएचसी लाया गया था। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी।










