
बारिश के साथ तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किल
जगह-जगह पर पेड़ धराशाई होने से आवागमन बाधित
डलमऊ रायबरेली
गुरुवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश एवं तेज हवाओं के साथ आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया जगह-जगह पर सड़कों पर पेड़ गिरने से वाहनों की रफ्तार थम गई रास्तों पर पेड़ गिर जाने की वजह से लोग घंटा इंतजार करते रहे डलमऊ से गदागंज जाने वाली सड़क पर विशाल पेड़ गिर जाने से लगभग 1 घंटे आवा गमन बाधित रहा वहीं गदागंज चौराहे से जलालपुर दही जाने वाले मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया गांव में भी बरसात के साथ तेज हवा चलने से जगह-जगह पर पेड़ गिर गए तेज हवा के साथ पेड़ गिरने से कई जगह बिजली के खंबे भी टूट गए जिससे पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रही गदागंज उपकेंद्र से पांच फीडर को होने वाली सप्लाई पूरे दिन बंद रही।










