
रायबरेली सेवा निवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद रायबरेली की मासिक बैठक कंपोजिट विद्यालय बैलीगंज नगर क्षेत्र में विक्रमाजीत सिंह जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई
इस अवसर पर संरक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की सेवानिवृत शिक्षकों के नौशनल इंक्रीमेंट का कार्य प्रगति पर है 2022-23 में सेवानिवृत शिक्षकों की बीमा राशि उनके खातों में प्रेषित की जा रही जा रही है संपूर्ण 111 में 61 लोगों के खातों में लेखा विभाग से धनराशि प्रेषित की जा चुकी है शेष प्रगति पर है
जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों के देयक के संबंध में मुझे यह कहना है कि वित्त एवं लेखा अधिकारी अभी जल्दी ही कारभार ग्रहण किए हैं उनसे मिलकर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा
इस अवसर पर राम अभिलाष, शिवप्रसाद अवस्थी, मोहम्मद अयूब खान, राम सजीवन त्रिवेदी मंत्री, गणेश बक्श सिंह, प्रदेश संगठन मुख्यमंत्री कृपा शंकर द्विवेदी, राम सजीवन त्रिवेदी, राज नारायण, संतोष सिंह कृष्ण नारायण पांडे ,रामनाथ, शिव बहादुर, बालकृष्ण चौधरी मोहम्मद इस्माइल खान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे गया बक्स सिंह ने सभी के प्रति ज्ञापित किया










