
डलमऊ रायबरेली
घर के बाहर बरामदे में एक महिला का शव पाया गया शव बरामदे में बने हुए कुंड के सहारे साड़ी के फंदे से झूल रहा था लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया सूचना पर गदागंज पुलिस भी पहुंची ।
गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे जबर बरारा बुजुर्ग में दोपहर बाद घर के बाहर बरामदे में कुंडे के सहारे होरीलाल की 34 वर्षीय पत्नी कुसुमा का शव पाया गया परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे जैसे ही घटना की जानकारी मायके वालों को लगी तो मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए पिता बृजलाल घटना से स्तब्ध दिखे उनका कहना है की बेटी फांसी नहीं लगा सकती है वही ग्रामीणों की माने तो महिला सुबह धान की रोपाई करने खेतों पर गई थी और दोपहर घर वापस आई घटना कैसे हुई इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है सूचना पर पहुंचे गदागंज थाना प्रभारी बालेंद्र गौतम ने शव को कब्जे में दिया है फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य की जांच पड़ताल की है मृतक महिला की तीन मासूम बेटियां भी है थाना प्रभारी गदागंज बालेंद्र गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है जांच पड़ताल कराई जा रही है।










