
एसडीएम फरीद अहमद खान की अध्यक्षता में गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस हुआ संपन्न
गदागंज, रायबरेली।
गदागंज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन डलमऊ एसडीएम अहमद फरीद ख़ान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र से कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर राजस्व संबंधित मामले शामिल थे।
हालांकि, समाधान दिवस का उद्देश्य त्वरित समाधान है, लेकिन मौके पर केवल एक मामले का ही निस्तारण हो सका। शेष फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। फरियादियों का कहना है कि वे लगातार अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर काटते हैं, लेकिन समय से समाधान नहीं हो पाता।
इस मौके पर गदागंज के नव नियुक्त थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, प्रधानगण एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
जनता में आक्रोश:
समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन बार-बार उपस्थित होने के बावजूद समाधान न मिलने से लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने मांग की कि ऐसे आयोजनों को केवल औपचारिकता न बनाकर वास्तव में प्रभावी बनाया जाए।
प्रशासन को चाहिए कि वह प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर, संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दे।











