
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।दिनांक 08/08/2025 की थीम तिरंगा यात्रा के अनुसार,प्राथमिक विद्यालय राजापुर माफी सलोन में प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा के निर्देशन में ग्राम सभा राजापुर में बच्चों के माध्यम से तिरंगा झांकी निकाली गई।बच्चों द्वारा राष्ट्र गीत सुनाए गए।शिक्षिका सबा खान ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके लिए किए गए बलिदानों के बारे में बताया।इस अवसर पर ए आर पी गौरव शर्मा ,शिक्षिका सुधा, नन्हे यादव,मनु द्विवेदी,राम लोटन,ज्ञानेंद्र सिंह,राहुल तिवारी उपस्थित रहे।










