
सलोन करहिया बाजार में खुलेआम नकली मिठाइयां वेंच कर आम जनमानस के साथ किया जा रहा है खिलवाड़
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा-निर्देश को भी ठेंगा दिखाते हुए रायबरेली के कोतवाली सलोन अन्तर्गत करहिया बाजार में 9 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के ही दिन दुकान दारो लड्डू हेलवाई व राजू पटवा आकाश आदि ने नकली मिठाइयां बनी हुई लाकर खुलेआम वेंच रहे है
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन तिवारी को फोन करने पर फोन बन्द होने से उपजिलाधिकारी सलोन को भी अवगत कराया गया। जबकि अभी हाल ही में शिकायत पर उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन तिवारी ने चेकिंग अभियान में तीन दुकानों का सेम्पल लिया था
अब देखिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आगे की कार्यवाही करती है की इस तरह का जहर वाली मिठाइयां खुले आम वेंचने की छूट देती है या कार्यवाही करती है रायबरेली से व्यूरो चीफ शशिधर त्रिपाठी की रिपोर्ट










