
CRS NEWS रायबरेली: विकास खंड दीनशाह गौरा के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति) जयवीर सिंह रहे। आयोजन की कमान ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने संभाली। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक अदिति सिंह और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दुर्गा मंदिर का पुनरुद्धार न केवल आस्था को मजबूती देगा बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम प्रदान करेगा। विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने इसे ऊंचाहार की ‘कर्मभूमि’ बताते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी, ब्लाक प्रभारी अशोक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।










