
अवैध असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-कोतवाली पुलिस अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई, सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
सोमवार की भोर में पुलिस ने मास्टरगंज मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान उसके पास 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद की गई, जिसे कोतवाली लाकर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र ईश्वर निवासी बेहरामऊ को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।










