
*तीन दिन से लापता अधेड़ की मौत*
*ट्यूबवेल के हौज में मिला शव, बच्चों ने देखा और परिजनों को बताया*
रायबरेली/ चंदापुर।थाना क्षेत्र के मऊ गर्वी गांव में एक अधेड़ की लाश ट्यूबवेल के हौज में मिली है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनूप सिंह उर्फ पम्मू सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे।
सुबह करीब 6 बजे कुछ बच्चे अमरूद तोड़ने खेत में गए थे। वहां उन्होंने पानी की टंकी में एक लाश तैरते हुए देखी। डरे हुए बच्चों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब यह खबर मृतक के परिजनों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।








