
CRS NEWS: रायबरेली, 2 अक्टूबर 2025 प्राथमिक विद्यालय चन्दई चरूहार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों और उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महात्मा गांधी जी को सत्य और अहिंसा का पुजारी बताते हुए स्वच्छता का संदेश दोहराया गया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी को “जय जवान, जय किसान” के नारे देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के आदर्श प्रधानमंत्री के रूप में याद किया गया।
कार्यक्रम में आशीष सिंह, दृकपाल सिंह, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, बीनू बाजपेई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।










