
खेत में काम करते समय सांप के काटने से किसान की मौत
रायबरेली, 6 अक्टूबर 2025:
गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामापुर मजरे पूरे इच्छा तिवारी गांव निवासी रामनीहोर (पुत्र रामआसरे), उम्र लगभग 58 वर्ष, की खेत में काम करते समय जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई।
परिजनों के अनुसार, रामनीहोर सोमवार सुबह लगभग 8 बजे तिवारी पुर गांव के पास स्थित अपने खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।










