
*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मतीनगंज अध्यक्ष मोहम्मद आबिद की अध्यक्षता में व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर की बैठक*
*ग्रामीणों और व्यापारियों से सहयोग की अपील।*
रायबरेली (गदागंज), 8 अक्टूबर — मखदूमपुर चौकी क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में व्यापारियों और ग्रामवासियों के साथ चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडे ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
चौकी इंचार्ज ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अज्ञात व्यक्ति या वस्तु दिखने पर सतर्क रहें, और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने बताया कि अपराध रोकने में व्यापारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
बैठक के दौरान मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं को साझा करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि रात्रि गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा और पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
बैठक में पुलिस गश्त, सुरक्षा निगरानी प्रणाली और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर दीवान अवधेश यादव, कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, मोहम्मद इमरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राफे सिद्दीकी उपाध्यक्ष, देव नारायण तिवारी महा मंत्री, अफ़रोज़ खतीब कोषाध्यक्ष, मोहम्मद तौशीब, मोहम्मद सुहैल (शिबू), मोहम्मद अजमेरी, धीरेन्द्र यादव, संजीव कुमार, गुड्डू टेलर, सुनील अग्रहरी समेत अनेक व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।










