
रायबरेली में तेज़ रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
रायबरेली, 14 अक्टूबर 2025:
मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौला चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज़ रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक 8 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार डिघिया से मेला देखकर अपने गांव मालिन का पुरवा, थाना राही लौट रहा था। मृतक की पहचान अंकुर (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में उसके माता-पिता अनिल (उम्र 30 वर्ष) और नेहा (उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं, साथ ही एक अन्य 4 वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।










