
सुट्टा हरदो गांव में मछली पालन के लिए आवंटित तालाब पर अवैध कब्ज़ा, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार
गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ तहसील के सुठठा हरदो गांव में मछली पालन के लिए आवंटित तालाब पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भवन प्रसाद ने डलमऊ उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि गाटा संख्या 1434, रकबा 1.130 हेक्टेयर तालाब पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।
पीड़ित का कहना है कि यह भूमि उसे विधिवत मछली पालन के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन अब कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा उस पर जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है। धर्मेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में पाँच दिन पूर्व राजस्व विभाग को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल राजस्व टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाया जा










