
सलोन- पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी के पिता मोहम्मद कसीम सिददीकी ने किया गैलेक्सी रेस्ट्रोरेंट का उद्धाटन
सलोंन रायबरेली । नगर पंचायत सलोंनं के एसडीएम कोर्ट के पास गैलेक्सी रेस्टोरेंट , व आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ फीता काट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की गैर मौजूदगी में इरफान सिद्दिकी के पिता कशीम सिद्दीकी के द्वारा किया गया। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद नईम, सैयद आले अहमद, मोहम्मद नदीम सिद्दीकी, अमजद भाई, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक जायसवाल, समेत नगर के दर्जनों संभ्रांत नागरिक, दुकानदार, व्यापारी मौजूद रहे। इस रेस्टोरेंट में एसी , नान एसी फैमिली रेस्टोरेंट के भी व्यवस्था शुरू की गई। इस रेस्टोरेंट के खुलने से नगर के व आसपास के लोगों को परिवार के साथ बेहतर व्यवस्था मुहैया होगी। लोग इसमें अपने परिवार व बच्चों के साथ भी शिरकत कर सकते हैं। रेस्टोरेंट में आइसक्रीम पार्लर भी उपलब्ध है।










