
हथकुई ग्राम सभा में दीपावली पर्व पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अंग वस्त्र भेंट कर ग्राम प्रधान के द्वारा किया गया सम्मानित
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार यादव ने शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की की अपील
जगतपुर रायबरेली दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर हथकुई ग्राम सभा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार यादव द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा व क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
समारोह में रमेश यादव ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों से अपील की कि दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी प्रतीक है।
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रमेश कुमार यादव के कार्यकाल में गांव में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पिछले पाँच वर्षों में जो कार्य हुए हैं, वे पूर्व में कभी नहीं देखे गए। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से किए गए इस आयोजन ने न केवल लोगों के दिलों को छुआ, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना को भी उजागर किया।
इस अवसर पर कई स्थानीय सम्मानित जन, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टीम एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।










