
धमधमा ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने दीपावली पर ग्राम पंचायत सदस्यों को मिठाई वितरित कर दी शुभकामनाएं
रायबरेली (दीन शाह गौरा): दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर विकास खंड दीन शाह गौरा क्षेत्र की धमधमा ग्राम सभा में दीपावली पर्व पर हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सदस्यों व जरूरतमंदों को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
धमधमा ग्राम सभा के प्रधान मोबीन अंसारी ने अपने क्षेत्र में मिठाई वितरण कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर मोबीन अंसारी ने कहा, “दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व पर हम सबको मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।”
वहीं, ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने कहा, “ग्रामवासियों का जो विश्वास मुझे मिला है, मैं उसे बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहूँगा। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे।”
ग्राम पंचायत सदस्यगण एवं कई ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे ग्राम में दीपावली का उल्लास, प्रकाश और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।










