
CRS NEWS: ऊंचाहार तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। मतगणना के बाद देर शाम घोषित परिणामों में रामजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी गणेश श्रीवास्तव को 11 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।
अन्य पदों पर हुए चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे —
संयुक्त मंत्री: राकेश पांडेय
महामंत्री: राजेन्द्र शुक्ल
कोषाध्यक्ष: अजय शुक्ला
पुस्तकालय अध्यक्ष: रामसिंह
चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न यह चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। तहसील परिसर में देर शाम तक जश्न और उत्साह का माहौल बना रहा।










