
चौपाल लगाकर मतदाताओं को दी SIR की जानकारी रायबरेली राहुल गांधी का संदेश लेकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोंन ब्लॉक के रायपुर महेवा ग्राम सभा पहुंची किरन देवी ( दिशा )रायबरेली की सदस्य व अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने चौपाल लगाकर sir फार्म भरने के सम्बन्ध में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए sir फार्म भरने की अपील की किरन देवी ने मतदाताओं से कहा कि एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है इसलिए हर मतदाताओं को SIR फार्म भरना बहुत जरूरी है और blo से हस्ताक्षर करवाकर एक फॉर्म अपने पास रखने की बात कही इस पर सभी मतदाताओं ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर SIR फार्म भरने का संकल्प लिया इस चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल प्रभाकर, बराती लाल, महेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश यादव, राजेंद्र, व स्थानीय blo सहित सैकड़ों की संख्या में मतदाता जागरूकता चौपाल में मौजूद रहे।
रायबरेली से व्यूरो चीफ शशिधर त्रिपाठी की रिपोर्ट









