
सुरक्षित भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
गदागंज, रायबरेली।
तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने सिंदूरा मऊ गांव में अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही की।
सिंदूरा मऊ निवासी रविकांत द्वारा की गई शिकायत के बाद तहसीलदार डलमऊ द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। निर्देशों का पालन करते हुए नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाँच के बाद ग्रामीण द्वारा की गई अवैध कब्जेदारी की पुष्टि होने पर कब्जा हटवाने की कार्यवाही की गई।
नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है तथा आगे भी ऐसी शिकायतों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ किसी भी स्थिति में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।










