
धमधमा गांव पहुंचे फिल्म अभिनेता गौरव कुमार, पत्रकार मोहम्मद जैद से की खास मुलाकात
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धमधमा में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गौरव कुमार अपने पूरे टीम के साथ स्थानीय पत्रकार मोहम्मद जैद के आवास पहुंचे।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। बातचीत के दौरान अभिनेता गौरव कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय पत्रकार मोहम्मद जैद की पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग की भी सराहना की।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य और फिल्म जगत में अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। गौरव कुमार ने बताया कि वे जल्द ही रायबरेली में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष पहल शुरू करेंगे।
अभिनेता के आगमन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर जुट गए। लोगों ने अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाए और उनसे बातचीत कर अपनी खुशी जाहिर की।










