
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर किसानों के खातों में करने के लिए निर्दे जिलाधिकारी ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर व टूक साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए खरीद व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की डीएम ने किसानों से धान खरीद की पूरी प्रक्रिया—तौल, गुणवत्ता परीक्षण, रिकॉर्डिंग, बोरे उपलब्धता और केंद्र पर अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर तौल हो तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ बिना किसी अवरोध के उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में किसानों के बैंक खातों में पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भुगतान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










