
सलोन रायबरेलीl एक ही मोहल्ले कॉलोनी में रहने वाले अगर एक दूसरे से मेल जोल न रखें एक दूसरे के दु:ख सुख में साथ न दें एक दूसरे के काम न आए तो इंसानी समाज मुश्किलों और परेशानियों में घिर जाएगा l जहां माता-पिता और दूसरे संबंधियों से अच्छे व्यवहार सहानुभूति , मोहब्बत और दुख सुख में साथ देने की शिक्षा दी गईl वहीं पास पड़ोस में बसने वालों के साथ भी सम्मान व्यवहार और भाईचारे के आदेश दिए गए हैंl यह विचार डॉक्टर फखरे आलम नाजिम जिला जमात इस्लामी हिंद उत्तर प्रदेश पूर्व रायबरेली ने गुड फिट लान सलोंन में आयोजित आदर्श पड़ोस आदर्श समाज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहेl इससे पूर्व रामनरेश एडवोकेट, अमृतलाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोहम्मद कासिम, मौलाना तनवीर नदवी ने आदर्श पड़ोस विषय पर विस्तृत चर्चा की l कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना मोहम्मद अहमद नदवी ने तिलावत कुरान और तर्जुमा से कियाl इस अवसर पर सलोंन शाखा के कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एजाज उमर अंसारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कियाl संचालन कर रहे सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि किसी ने अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल) से पूछा कि मैं कैसे जानू कि मैं एक अच्छा इंसान हूंl आपने फ़रमाया जब तुम सुनो कि तुम्हारे पड़ोसी तुम्हें अच्छा कह रहे हूं तो जान लो कि तुम्हारे अंदर अच्छाई है lहमें चाहिए अपने पड़ोसियों की शिकायतों को दूर करें, स्वयं का गहन मूल्यांकन करें और अपने पड़ोसियों को ठेस पहुंचाने वाले कार्य हरगिज़ न करेंl जिन पड़ोसियों से संपर्क टूट गया है उनके साथ पुनः संबंध स्थापित करेंl एकता और भाईचारे के सूत्र में बंध कर हम अपने देश की एकता और अखंडता को कायम रख सकते हैंl इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, महमूद अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता मोहर्रम अली, सतनाम सिंह मोहम्मद उमैर, गुड्डू मसूद अहमद, अहमद जिया मोइनुद्दीन, मसूदुल सोनू अब्दुल रहीम अकबर ,काशिफ आदि ने विशेष सहयोग किया











