
न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता,
थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया उद्घाटन
खीरों विकास खंड के खीरों कस्बे स्थित न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन खीरों थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और विद्यालय के प्रबंधक बी.डी. चक्रवर्ती ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम के छात्रों के बीच रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर खेल शिक्षक आदित्य सिंह, अनूप मिश्रा और अनुग्रह मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव मंगल सिंह और शिक्षाविद विजय कुमार शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक कमल और अवधेश कुमार सहित समस्त शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं भी इस दौरान उपस्थित थे।










