oplus_0
CRS NEWS रायबरेली के ऊंचाहार तहसील अंतर्गत मतीनगंज बाजार में पूर्व में हुई दुर्घटना और ओवर लोड तेज़ रफ़्तार डंपर व हाई स्पीड चार पहिया वाहनों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ज़िला अध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बसंत सिंह बग्गा जी के मार्ग दर्शन में मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट के द्वारा PWD विभाग से जनहित में दुर्घटनाओं को रोकने और बाजार स्थित चौराहे पर पूर्व में हुई घटनाओं के मद्देनजर वाहनों की हाई स्पीड को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी जिसको लेकर आज PWD विभाग द्वारा मतीनगंज चौराहे पर चारों ओर सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया गया जिसको लेकर व्यापारियों ने PWD विभाग की सराहना की वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मतीनगंज अध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने बताया की ये अति आवश्यक कार्य था जिसको लेकर मैं PWD विभाग का धन्यवाद अदा करता हूं कि उन्होंने हम लोगों की मांग का संज्ञान लिया और स्पीड ब्रेकर का निर्माण कार्य कराया।










