
CRS NEWS रायबरेली, 10 दिसंबर . 2025।। आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज द्वारा समय समय पर दिए गये निर्देश के क्रम मे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम विवियापुर एव अहियारायपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 280 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।










