
डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने गदागंज थाना का किया निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने पुलिस को दिए दिशा निर्देश
CRS NEWS रायबरेली, गदागंज: डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने गदागंज थाना का निरीक्षण किया और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने के रजिस्टर का मुआयना किया और फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का कर्तव्य है कि वे आए हुए फरियादियों के साथ सौहार्दपूर्ण और कुशल व्यवहार करें।
इस अवसर पर गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी का यह निरीक्षण पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता और आम जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।










