
CRS NEWS रायबरेली, 13 दिसम्बर 2025 माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा समस्त जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शहर की सभी तहसीलों, बैंकों, सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थाओं, जनपद न्यायालय एवं ग्राम न्यायालयों में किया गया। जनपद न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 01 वाद अमित पाल सिंह मा0 जनपद न्यायाधीश, 03 वाद कुशल पाल प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, 01 वाद अनिल कुमार-पंचम विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, 115 वाद अमित पाण्डे चतुर्थ अपर जिला जज/ई0सी0एक्ट, 10 वाद गुनेन्द्र प्रकाश पंचम अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश गैगस्टर अधि0, 06 वाद रामनेत विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधि0, 03 वाद सतीश त्रिपाठी सप्तम अपर जिला जज/पाक्सो-द्वितीय, 02 वाद पल्लवी प्रकाश, अपर जिला जज/एफ0टी0सी0-द्वितीय, 01 वाद सुशील कुमार वर्मा, अपर जिला जज/एफ0टी0सी0-तृतीय, 1720 वाद पवन कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 12 वाद अमित मिश्रा, सिविल जज(सी0डी0), 678 फौजदारी वाद अनिशा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध), 692 फौजदारी वाद अमोद कंठ अपर सिविल जज(सी0डी0), 1447 फौजदारी वाद प्रभाष त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 30 वाद साइमा सिद्दीकी जर्रार आलम, 1201 फौजदारी वाद डा0 विवेक कुमार, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, 1124 फौजदारी वाद स्वप्निल पाण्डेय, द्वितीय अपर सिविल जज(सी0डि0), 16 वाद खैरुम निशाँ सिविल जज(जू0डि0), 09 वाद वसुन्धरा शर्मा सिविल जज(जू0डि) डलमऊ, 795 फौजदारी वाद ज्योति प्रकाश सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, 171 फौजदारी वाद श्रेया सोलंकी अपर सिविल जज(जू0डि0)-प्रथम, 224 वाद शिवम वर्मा अपर सिविल जज(जू0डि0)- द्वितीय, 245 मनु गुप्ता, अपर सिविल जज(जू0डि0)-अष्टम, 127 वाद शमवील रिजवान, अपर सिविल जज(जू0डि0)-तृतीय, 21 वाद देवेश कुमार यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, लालगंज, 50 वाद अंकित सिन्हा, न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय सलोन, 03 वाद हर्षिता सिंह अपर सिविल जज(जू0डि0)-नवम, 03 वाद नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज(जू0डि0)-चतुर्थ, 02 वाद विनय शील अपर सिविल जज(जू0डि)-पंचम, 02 वाद समृद्धि मिश्रा अपर सिविल जज(जू0डि0)-षष्टम, 01 वाद सृष्टि शुक्ला अपर सिविल जज(जू0डि0)-सप्तम, 42 वाद परितोष प्रकाश न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय ऊँचाहार, 02 वाद सुश्री तन्या शर्मा, सिविल जज जू0डि0-एफ0टी0सी0-प्रथम, 08 फौजदारी वाद श्री हदय नरायण मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट लघु वाद द्वारा निस्तारित किये गये। जनपद न्यायालय में स्थित प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-प्रथम चन्द्रमणि मिश्रा द्वारा 21 वाद, 37 वाद रचना सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय-द्वितीय द्वारा निस्तारित किये गये। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ध्रुव कुमार तिवारी द्वारा 52 वाद निस्तारित किये गये। इस प्रकार कर जनपद न्यायालय में कुल 8877 वादों का निस्तारण हुआ। जनपद में स्थित बैंकों एवं कार्यपालिका के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 1,84,820 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,93,697 मामलों का निस्तारण जनपद रायबरेली किया गया। समस्त विभागों द्वारा कुल 14,05,69,626 की प्रतिकर धनराशि निर्धारित कि गयी।










