
रायबरेली: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
CRS न्यूज रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़वा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में महिलाओं समेत दो लोग घायल हो गए।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।










