
रायबरेली में मनरेगा बंद करने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
रायबरेली।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा योजना को बंद किए जाने के आदेश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अपने परंपरागत गढ़ रायबरेली में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन तिलक भवन से हाथी पार्क तक निकाला गया, जिसमें जिले की समस्त विधानसभाओं के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को पुनः चालू करने और आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की आजीविका का सबसे बड़ा सहारा है, जिसे बंद करना जनविरोधी निर्णय है।
यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी रायबरेली के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दर्ज कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार मनरेगा को लेकर अपना फैसला वापस नहीं लेती, कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गरीब और मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा










