
गदागंज पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल
CRS न्यूज,जनपद रायबरेली में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना गदागंज पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त आशुतोष उर्फ पंडित यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी ग्राम एकडला पुरवा, थाना गदागंज, जनपद रायबरेली (उम्र लगभग 22 वर्ष) को ग्राम तारापुर स्थित गन्ने के खेत के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, जिसमें—
10 अदद वी-क्रॉस आर्म्स पोल
11 अदद इंसुलेटर
10 अदद होल्डिंग फ्लेक्स
16 अदद नट-बोल्ट
शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस सफल गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश पांडे, उप निरीक्षक गिरीशपाल एवं हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह की अहम भूमिका रही।
इस संबंध में थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है










