
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी पर चाकुओं से किया गया हमला ।
कमालपुर गांव निवासिनी पलक निर्मल उम्र 14 वर्ष बृहस्पतिवार दोपहर में खाना खा कर घर में अकेले बैठी। तभी किशोरी का दादा आया और छेड़खानी करने लगा । किशोरी ने जब विरोध किया तो उस पर चाकुओं से हमला करने लगा । चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला । पड़ोसी परिजनों की मदद से किशोरी को सीएचसी रोहनिया लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।










