CRS NEWS रायबरेली:
पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई तथा आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की गश्त एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।










